search

पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था बंगाल के मुर्शिदाबाद का युवक, STF ने किया गिरफ्तार

LHC0088 Yesterday 21:56 views 787
  

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मुर्शिदाबाद से युवक गिरफ्तार (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में रविवार को मुर्शिदाबाद के बहरमपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसका नाम सुमन शेख है।

वह पुणे की एक खराद (लेद) फैक्ट्री में काम करता है। वह वाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजता था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपित ने इसके लिए क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पैसे भी प्राप्त किए थे।

पिछले हफ्ते पुलिस ने मुर्शिदाबाद से जोहाब शेख नाम के एक सिम कार्ड व्यापारी को गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं को उसकी गतिविधियों पर संदेह था। उसके पाकिस्तान से संबंध होने की जानकारी मिली थी। उससे पूछताछ के दौरान सुमन शेख के बारे में जानकारी मिली। उसके पास से कई मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
ओटीपी भेजते थे पाकिस्तान

आरोप है कि दोनों भारतीय सिम कार्ड के ओटीपी पाकिस्तान भेजते थे। भारत में मोबाइल फोन पर उन सिम का इस्तेमाल करने वालों के वाट्सएप अकाउंट पाकिस्तान से नियंत्रित होते थे। जांच अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति अक्सर राज्य के आम लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके सिम कार्ड हासिल करते थे।

वे इन नंबरों से वाट्सएप अकाउंट खोलते थे। आरोपित नंबर सत्यापन के लिए मिलने वाले ओटीपी को पाकिस्तान में मौजूद अपने हैंडलर्स को भेजते थे। इसके बदले में उनके बैंक खातों में बड़ी रकम जमा हुई। ऐसा संदेह है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों ने भारत के विभिन्न महत्वपूर्ण व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए वाट्सएप खातों का इस्तेमाल किया।

Kishtwar Encounter: मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164227