search

हरियाणा के समालखा में 13 मार्च से होगी RSS की प्रतिनिधि सभा की बैठक, संघ के कार्यों की होगी समीक्षा

deltin33 1 hour(s) ago views 120
  



संजय कुमार, जागरण रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 13 से 15 मार्च तक हरियाणा के समालखा में होगी। वैसे संघ की छोटी टोली की बैठक नौ मार्च से ही प्रारंभ हो जाएगी। सभी बैठकों में सर संघ चालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी सह सहकार्यवाह उपस्थित रहेंगे।

तीन दिवसीय बैठक में देश की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर पूरे देश में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा तो होगी ही, सबसे महत्वूपूर्ण है कि इस बार बैठक में संघ के कार्यक्षेत्र के विभाजन को अंतिम रूप देने को विस्तृत चर्चा होगी। संघ अपने सभी प्रांतों को संभाग में विभाजित कर कार्य को और नीचे तक ले जाने की तैयारी में है।

इसलिए इस बैठक में इसको अंतिम रूप देकर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, ताकि इस वर्ष नवंबर से होने वाले जिला संघचालकों के चुनाव कराकर नई कमेटी का गठन किया जा सके। सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले आठ मार्च तक समालखा पहुंच जाएंगे और प्रतिनिधि सभा की मुख्य बैठक समाप्त हो जाने के बाद 17 मार्च तक चलने वाली छोटी-छोटी बैठकों में भाग लेते रहेंगे।

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में सभी अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र संघचालक, प्रचारक, कार्यवाह, सभी प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक एवं सभी कार्यविभाग के प्रमुख, संघ के निर्वाचित अखिल भारतीय प्रतिनिधि, पूर्व में अखिल भारतीय अधिकारी रहे, पूर्व प्रांत प्रचारक, पूर्व क्षेत्र प्रचारक भाग लेंगे।

इसके साथ ही विहिप, भाजपा, अभाविप, भारतीय मजदूर संघ, सेवा भारती, वनवासी कल्याण केंद्र, स्वदेशी जागरण मंच, आरोग्य भारती, विद्या भारती, एकल अभियान, हिंदू जागरण, अधिवक्ता परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जैसे सभी समवैचारिक संगठनों के अध्यक्ष व संगठन मंत्री भाग लेंगे।

संघ शिक्षा वर्ग को लेकर होगी चर्चा

बैठक में वर्ष 2025-26 के संघ कार्य की समीक्षा की जाएगी। कार्य विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण एवं उनके प्रशिक्षण पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही अप्रैल से लेकर जून तक चलने वाले संघ शिक्षा वर्ग को लेकर भी चर्चा होगी।

देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा कर प्रस्ताव भी पारित किए जा सकते हैं। सरसंघचालक मोहन भागवत का अभी पूरे देश में प्रवास चल रहा है। उस दौरान कई तरह के प्रश्न उनके सामने आए हैं। उन विषयों पर भी चर्चा की जा सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475306