search

दवा लेने आई महिला के कुंडल खींचे, थैली में रखी दवाई और मोबाइल भी छीन कर ले गए बदमाश

Chikheang 1 hour(s) ago views 394
  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। बाइक सवार बदमाशों ने दवाई लेकर पैदल घर लौट रही महिला के कानों से सोने के दोनों कुंडल खींचने के साथ ही हाथ से थैला छीन कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस मामला ठप्पेबाजी का बता रही है।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी स्वर्गीय धर्मपाल सिंह की पत्नी सीमा देवी रविवार शाम करीब 3:40 बजे हसनपुर में अमरोहा अड्डा पर स्थित ज्योति अस्पताल से दवाई लेकर पैदल अपने गांव की तरफ जा रही थी।

गजरौला संभल बाईपास पर स्थित एक बैंक्वट हाल के नजदीक पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके दोनों कानों से सोने के कुंडल निकालने के साथ ही हाथ से थैला छीन लिया। थैला में उनकी दवाई और मोबाइल रखा हुआ था। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तथा परिवार के लोगों को बुलाकर वह थाने पहुंची।

पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि महिला ने बताया कि महिला के साथ ठप्पेबाजी हुई है।

आरोपितों ने खुद को हरिद्वार से आने की बात कहते हुए महिला से कहा था कि तुम्हारे बेटे की नौकरी लग जाएगी। महिला ने कुंडल खुद उतार कर दिए हैं। हालांकि, आरोपित सीसीटीवी में आ रहे हैं। जल्द ही मामले का राजफाश किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166285