search

मुजफ्फरपुर में लुधियाना के नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़ा, दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे कटिहार

cy520520 Yesterday 22:56 views 266
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । नगर थाने की पुलिस ने स्टेशन रोड इलाके से संदिग्ध अवस्था में देख नाबालिग प्रेमी जोड़ा को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।

फिलहाल उससे थाने पर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए दोनों नाबालिग पंजाब के लुधियाना के रहने वाले है। इसमें लड़का इंटर का छात्र है। पढ़ाई के साथ ईंट भट्टा में काम भी करता है। लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में लड़के ने बताया कि कटिहार के रहने वाले उसके एक दोस्त ने उसे अपनी शादी में प्रेमिका के साथ बुलाया था। उसी की शादी में शामिल होने के लिए दोनों 18 फरवरी को अमृतसर से कटिहार के लिए ट्रेन से निकले थे।

दो ट्रेनें बदलने के बाद शनिवार को वे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे और यहां से कटिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच भूख लगने पर दोनों स्टेशन से बाहर कुछ खाने के लिए निकले थे।

तभी स्थानीय लोगों को उन पर संदेह हुआ और पुलिस को सूचित कर दिया गया। इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नगर थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी लुधियाना पुलिस को दे दी है।

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि लड़की के स्वजन ने लुधियाना के धब्बा लोहारा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

पंजाब पुलिस की एक टीम मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161808