search

बोकारो रेलवे स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक छोड़ भागे अपराधी

Chikheang Yesterday 22:56 views 139
  



जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो रेलवे स्टेशन के आटो स्टैंड के पास तीस वर्षीय बालीडीह कुर्मीडीह निवासी सचिन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सचिन को बलराम विश्चकर्मा उर्फ भोलू ने दो गोली मारी।

  

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से पैदल ही भाग निकला। इसकी बाइक को घटनास्थल से जीआरपी थाना की पुलिस ने जब्त कर लिया है। जीआरपी थाना से महज पांच सौ गज दूर हुई इस घटना ने वहां की पुलिस की चौकसी पर एक बड़ा प्रश्ल चिन्ह खड़ा कर दिया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में एक चंदन यादव ने बताया कि वह आटो स्टैंड में अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह लोग देखे कि बलराम उर्फ भोलू उसके दोस्त सचिन को गोली मार रहा है।

बलराम ने दो गाली सचिन को मारी। गोली मारने के बाद बलराम अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। वह लोग घायल सचिन को बीजीएच इलाज के लिए लाए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के दोस्त चंदन ने बताया कि बीते बीस दिन पहले एक छोटी सी बात पर आरोपित की बहस सचिव ने हुई थी। मामला कुछ देर के बाद उसी दिन शांत हो गया था। इसी को लेकर नशे में धुत बलराम रविवार को सिगरेट पीते हुए आया और सचिन को गाली मारकर अपने एक अन्य साथी के साथ भाग गया।

थाना से महज कुछ दूरी पर हत्या जैसी घटना का होना जीआरपी थाना की कार्यप्रणाली पर प्रश्ल चिन्ह खड़ा करता है। हत्यारों को 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार को जीआरपी थाना में तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लिखा जाएगा। विधि व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही नहीं चलने दी जाएगी। इससे सरकार की छवि खराब होती है।-मंटू यादव, नगर अध्यक्ष झामुमो बोकारो जिला।

घटना की जांच राजकीय रेल पुलिस कर रही है। सूचना मिलने पर बीजीएच शहर के कई थानों की पुलिस पहुंची। सचिन यादव नामक युवक की रेलवे स्टेशन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्वजन इसे बीजीएच लाए तो यहां पर डाक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।-आलोक रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166302