search

भिवानी में शादी से लौटते परिवार की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत चार घायल

deltin33 Yesterday 23:26 views 839
  

भिवानी में शादी से लौटते परिवार की कार पेड़ से टकराई। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भिवानी। गांव नवां राजगढ़ के एक परिवार के लिए शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब लौटते समय उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। रविवार देर रात करीब दो बजे गांव झरवाई और रुपगढ़ के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय सतबीर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। कार प्रवीण चला रहा था और सतबीर आगे की सीट पर बैठे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक लावारिश पशु वाहन के सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतबीर को गंभीर चोटें आईं।

स्वजन उन्हें तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतबीर दो बच्चों का पिता था और खेतीबाड़ी करता था। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर है। हादसे में चालक प्रवीण, जोगेंद्र, प्रवीण की पत्नी और एक बच्चा भी घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। गांव नवां राजगढ़ के पूर्व सरपंच महेंद्र ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खुशी-खुशी शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

सरकार से मांग है कि गरीब परिवार है उसकी आर्थिक मदद की जाए, ताकि बच्चों का गुजर बसर चल सकें। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अजीत ने बताया कि इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पुलिस हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475297