search

पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखा ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 62

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है। 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए शुरू हो गया है। करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है।
यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन है। इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ में आम लोगों के लिए शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद उसमें सफर भी किया। इस दौरान उनके साथ स्कूली बच्चे और कॉलेज स्टूडेंट्स मौजूद रहे। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत की।




नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला सशक्तिकरण पर भी खास जोर दिया गया है। इस सेवा में करीब 80 प्रतिशत ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होंगी। दिल्ली से मेरठ के बीच अब यात्रा का समय 55 मिनट रह जाएगा। दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया गया है। यहां स्मार्ट टिकटिंग वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं और QR कोड आधारित टिकट की सुविधा दी गई है।
180 किलोमीटर तक की रफ्तार वाली रैपिड रेल





प्रधानमंत्री दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के पूरे 82 किलोमीटर लंबे रूट को हरी झंडी दिखाई। 180 किलोमीटर तक की रफ्तार वाली रैपिड रेल का रूट अब पूरा हो चुका है। दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड भी रविवार से जुड़ गया। उत्तर प्रदेश में मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक भी आज से शुरू हो जाएगा। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम  साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों को दिल्ली से तेज गति से जोड़ेगी। कॉरिडोर का शुरुआती स्टेशन सराय काले खान नमो भारत के 4 नए स्टेशनों में से एक है।  




देश के सबसे तेज रफ्तार वाली मेरठ मेट्रो  

प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच चलने वाली मेरठ मेट्रो सेवाओं का भी उद्घाटन किया, जो नमो भारत के समान बुनियादी ढांचे पर संचालित होगी। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किमी प्रति घंटा होगी। बयान में कहा गया है कि मेट्रो सभी निर्धारित पड़ावों पर रुकते हुए पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय करेगी।  




नमो भारत ट्रेन में प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच  

प्रीमियम कोच में यात्रियों के लिए फायर एक्सटिंग्विशर, प्लग-इन और USB चार्जिंग पॉइंट, आरामदायक लग्ज़री सीटें, मैगज़ीन और कोट स्टैंड के साथ-साथ लगेज रखने की सुविधा दी गई है। कोच में डिस्प्ले स्क्रीन लगी है, जो ट्रेन की स्पीड और अगले स्टेशन की जानकारी देती है। इसके अलावा प्रीमियम कोच में रिफ्रेशमेंट के लिए वेंडिंग मशीन की सुविधा भी मौजूद है, हालांकि स्टैंडर्ड कोच में यह व्यवस्था नहीं है।  

नमो भारत ट्रेन की रफ्तार  

नमो भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, हालांकि इसका संचालन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से किया जाएगा। छह कोच वाली यह पूरी तरह एयर कंडीशन्ड ट्रेन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। देश में यह पहली बार होगा जब एक ही ट्रैक पर सेमी हाई-स्पीड ट्रेन नमो भारत और मेट्रो एक साथ दौड़ेंगी। आज से यात्री मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच मेट्रो सेवा का भी लाभ उठा सकेंगे।  

गाजियाबाद, मेरठ से बागपत जैसे शहर जुड़ेंगे  

दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। गाजियाबाद, मेरठ और बागपत अब सीधे दिल्ली से जुड़ जाएंगे। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन तीनों जिलों में कुल मिलाकर करीब 15 विधानसभा सीटें हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी को पश्चिम यूपी में नुकसान हुआ था। ऐसे में पार्टी की निगाहें दोबारा यहां अपना दबादबा बनाने की है।






National Desk




pm modiNarendra ModiNamo Bharat Train










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138224