search

39 लाख से चमकेगा पोस्टमार्टम हाउस, एयर कंडिशनर और इन जरूरी उपकरणों की होगी खरीद

deltin33 1 hour(s) ago views 990
  



श्लोक मिश्र, बलरामपुर। अटल स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थित पोस्टमार्टम हाउस की बदहाली दूर होने का रास्ता साफ हो गया है। पोस्टमार्टम हाउस को आधुनिक उपकरणों से लैस करने व बदहाल भवन को दुरुस्त करने के लिए 39 लाख 34 हजार 484 रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है।

सब कुछ ठीक रहा, तो शीघ्र ही इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी कराकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम हाउस आधुनिक होने से रिपोर्ट तैयार करने में होने वाली देरी की समस्या दूर हो जाएगी।

2017 में शुरू हुआ चिकित्सालय का संचालन

संयुक्त जिला चिकित्सालय का संचालन वर्ष 2017 में शुरू हुआ है। तबसे यहां पर पोस्टमार्टम हाउस का संचालन हो रहा है। इससे पूर्व 1997 में जनपद सृजन होने के बाद 20 वर्षों तक जिले के शवों को देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा के चीरघर (पोस्टमार्टम हाउस) में ले जाया जाता था।

बीते नौ वर्षों से यह समस्या दूर हो गई है। जिले के 14 थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना, हत्या, आत्महत्या व अन्य अप्रिय घटनाओं में किसी की मृत्यु होने पर शवों को संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में ही ले जाया जाता है। चीरघर का संचालन तो हो रहा है, लेकिन अपेक्षित संसाधन यहां नहीं है। अब 39 लाख से अधिक का बजट मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस को संसाधनों से लैस किया जाएगा।

इन संसाधनों की होगी खरीद

पोस्टमार्टम हाउस में डेढ़ टन एयरकंडिशनर के लिए 70,800 रुपये, मर्चरी के लिए साढ़े चार टन एयरकंडिशनर एक लाख 77 हजार, सीसी कैमरे 199360 रुपये, ट्रे, बाल्टी, उपकरण ट्राली आदि पर 35,400 रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी

इसी तरह स्टील अलमारी 17,700 रुपये, आफिस मेज, 17,700, प्रिंटर 35,400, आटोमेशन, लैमिनेशन व जीराक्स मशीन 1,77,000, शव रखने के लिए डीप फ्रीजर 1,98,240, पोस्टमार्टम के लिए सीलिंग लाइट 1,94,700, रिवाल्विंग चेयर 14160, स्ट्रेचर 52,911.20 रुपये, विभिन्न प्रकार के निडिल्स, 52911.20 इलेक्ट्रिक हड्डी आरा मशीन 1,99,420 रुपये में खरीदे जाएंगे।



पाेस्टमार्टम हाउस में संसाधन खरीदने के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पूरी कराकर उपकरणों की खरीद की जाएगी। -डा. राजकुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधीक्षक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475381