search

कानपुर में बोगस फर्मों से करोड़ों की GST चोरी, दो मालिकों पर FIR

deltin33 3 hour(s) ago views 355
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। बोगस कंपनी बना करोड़ों रुपये की ब्रिकी दिखा सरकार का राजस्व चोरी करने वाले दो दो फर्मों के मालिकों के खिलाफ राज्यकर अधिकारियों ने नजीराबाद और रायपुरवा थाने में मुकदमा कराया है। एक फर्म में 16.44 करोड़ तो दूसरी में 13.67 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाई गई थी।

राज्य कर अधिकारी पंकज रावत के अनुसार, मुरादाबाद के गुरैथा निवासी पुष्पेंद्र सिंह की पीके ट्रेडर्स के नाम से एक फर्म जीएसटी विभाग में पंजीकृत है। इसमें पता दर्शनपुरवा का अंकित है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में फर्म ने 20 नवंबर तक 16.44 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाई।

इसको लेकर जब विभाग ने जांच की तो पता चला कि उस पते पर ऐसी कोई फर्म ही नहीं है। बिक्री के आधार पर आरोपित ने सरकार को 3.54 करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाई।

यह भी पढ़ें- कानपुर में सोमवार को इन अस्पतालों में मिलेंगे ये डॉक्टर, देखें ओपीडी सूची

नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर यादव के अनुसार, मामले की जांच चल रही है। वहीं, राज्यकर के सहायक आयुक्त डा. सुनील कुमार ने चंडीगढ़ निवासी जयपाल सिंह के खिलाफ रायपुरवा थाने में मुकदमा कराया।  

उनके मुताबिक, जयपाल ने श्रीबालाजी इंटरप्राइजेस नाम की फर्म जीएसटी विभाग में पंजीकृत कराई थी, जिसका पता देवनगर दर्शाया गया था लेकिन जांच में वह फर्जी निकला। उसने वित्तीय वर्ष 2022-23 में फर्म से 13.67 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाई थी। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि मुकदमे के आधार पर प्रकरण की जांच की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475465