search

गोरखपुर में पिता ने नशे की गोली खाने से रोका तो बेटे ने फंदे से लटकर दी जान, महिला को मारी थी ठोकर

cy520520 1 hour(s) ago views 910
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवाद सूत्र,भटहट, (गोरखपुर)। पिता ने नशे की गाेली खाने से रोका तो युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। यह घटना रविवार को जंगल हरपुर गांव में हुई। पिता ने गांव के ही एक मेडिकल स्टोर पर नशे की गोलियों की अवैध बिक्री करने आरोप लगाया है। गुलरिहा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

गांव के राकेश मद्धेशिया का 24 वर्षीय बेटा नीरज मद्धेशिया रविवार शाम पांच बजे अपने कमरे में फंदे से लटक गया। पिता राकेश ने बताया कि नीरज को नशे की गोलियां खाने की लत थी। उसने शाम को फिर नशे की गोली खाने की कोशिश की, जिसका उन्होंने विरोध किया और उसके पास से पांच नशे की गोलियां छीन लीं।

इसी बात से नाराज होकर नीरज कमरे में चला गया और फंदे से लटक गया।परिजनों की माने तो जानकारी होने पर वह लोग एंबुलेंस से भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल कालेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप है कि गांव के ही एक मेडिकल स्टोर से नीरज नशे की गोलियां खरीदकर लाता था। नीरज अविवाहित था और तीन भाइयों में मंझला था। एक वर्ष से गांव में ही टेंट, डीजे और लाइट हाउस का कारोबार चला रहा था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर शिक्षक आत्महत्या: सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार को नशे की हालत में नीरज ने गांव की एक महिला को ठोकर मार दी थी। इस बात पर परिजनों ने उसे डांटा था। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां बेचे जाने की शिकायत मिली है, इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

मेडिकल स्टोर संचालक पर गंभीर आरोप
पिता राकेश ने गांव में स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संचालक बिना डाक्टर के पर्चे के नशे की गोलियां बेच रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने उस दुकानदार को अपने बेटे को ये गोलियां बेचने से मना किया था, तो वह दुकानदार मारपीट पर उतारू हो गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161969