जागरण संवाददाता, रामपुर। जनपद के टांडा दढ़ियाल मार्ग पर हुए हादसे में हाईस्कूल की टांडा में परीक्षा देने आ रहे चार छात्रों में दो की मौत हो गई है। दो गंभीर घायल हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों में मनु व अरुण सैनी हैं जो टांडा कोतवाली क्षेत्र के ही गांव फत्ता वाला के रहने वाले थे। दोनों घायल विनीत व विनय शर्मा भी फत्तावाला के ही हैं। हादसे के समय चारों बोर्ड की परीक्षा देने के लिए सुबह में बाइक से लिये थे।
क्षेत्र के ही गांव सकरथल के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल भेजे गए दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। |