search

पानीपत में जीटी रोड के पास दो ट्रकों में जोरदार टक्कर; एक पलटा; बाल-बाल बचे ड्राइवर

deltin33 1 hour(s) ago views 43
  

जीटी रोड पर दो ट्रकों की टक्कर, एक पलटा, बाल बाल बचे चालक।



जागरण संवाददाता, समालखा। हरियाणा के पानीपत जिले के जीटी रोड पर हथवाला अंडरपास के ऊपर शनिवार रात दो ट्रकों की टक्कर होने से एक ट्रक जीटी रोड पर पलट गया। हादसे में दोनों चालक बाल-बाल बच गए।

वहीं, ट्रक पलटने से जाम लग गया। दिल्ली लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। थाना, चौकी पुलिस व हाईवे यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को डायवर्ट किया। दो हाइड्रा मंगवाकर पलटे ट्रक को सीधा कर रास्ते से हटाया।

ट्रक मालिक ने बताया कि चालक प्रदीप कुमार, यमुनानगर से प्लाईवुड लोड करके दिल्ली जा रहा था। रात ढाई बजे के करीब अंडरपास फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक पलट गया। चालक प्रदीप व प्रिंस बाल बाल बच गए। मालूम हो कि विगत एक सप्ताह में पट्टीकल्याणा और समालखा फ्लाईओवर पर लगातार हादसे हो रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475510