search

एक तरफा प्यार में हत्या! युवती की शादी की बात चली, पार्क में मिलने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

deltin33 4 hour(s) ago views 804
  

आरोपित विनय और जान गंवाने वाली युवती सुहानी की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एक तरफा प्यार में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय सुहानी की शादी की बात चली तो विनय नाम के युवक ने उसे मिलने के लिए पार्क में बुलाया। इसके बाद चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह सनसनीखेज वारदात रविवार रात को सेक्ट-36 में एमसीएम काॅलेज के पास पार्क में हुई। युवती का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और सेक्टर-35 में रहता है। माता-पिता कपड़े प्रेस कर परिवार का गुजारा चलाते हैं।  

माता-पिता का कहना है कि विनय मूलरूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। वह बुड़ैल में रहता है। पहले मिठाई की दुकान पर काम करता था। वह सुहानी से एकतरफा प्रेम करता था।  

सुहानी बीए थर्ड ईयर की तैयारी कर रही थी और एक निजी कंपनी में जॉब करती थी। उसकी राहुल नाम के लड़के के साथ शादी की बात चल रही थी। राहुल को घर पर आना था। इस बात का विनय को पता चला तो उसकी किसी बहाने से सुहानी को पार्क में मिलने बुलाया।

सुहानी राहुल के लिए चॉकलेट लेकर आने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद वह सेक्टर-36 के पार्क में पहुंची। यहां उसकी और विनय की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए विनय ने सुहानी पर चाकू से वार किए और फरार हो गया।   

कुछ देर बात जब सुहानी घर नहीं लौटी तो मां ने उसे फोन मिलाया। फोन पर उसने यही कहा कि सेक्टर-36 के पार्क में हूं, मां मुझे बचा लो। इसके बाद माता-पिता पार्क में पहुंचे। सुहानी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने विनय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और कुछ घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है। पुलिस विनय को कोर्ट में पेश करेगी।

  

  

  

वारदात के बाद से विनय फरार है। युवती को पुलिस ने सेक्टर 16 के अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-35 निवासी युवती निजी कंपनी में नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि विनय नामक युवक पिछले कुछ समय से उसके पीछे पड़ा हुआ था और उससे एकतरफा प्यार करता था। वहीं, युवती इस संबंध से छुटकारा पाना चाहती थी और उससे दूरी बना रही थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित विनय की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।  

मिलने के बहाने पार्क में बुलाया
जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन विनय ने युवती को एमसीएम कालेज के पास पार्क में मिलने के लिए बुलाया। पार्क में दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपित ने कथित तौर पर चाकू से युवती पर कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475600