search

हरियाणा के यमुनानगर में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए दो भाई नहर में डूबे, एक का शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी

deltin33 3 hour(s) ago views 444
  

नहर में डूबे दो भाइयों में एक का शव 16 किमी. दूर मिला (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। बूड़िया के पास पश्चिमी यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करते समय डूबे दो भाइयों में एक का शव चार दिन बाद मिला है। घटनास्थल से 16 किमी दूर हमीदा हेड से आगे पुल के पास उदय (24) का शव नहर से मिला। नहर से गोताखोरों ने शव को निकाला। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया।  

भगवानगढ़ निवासी उदय व आर्यन (18) दोनों भाई मंगलवार शाम पिता की शराब की लत छुड़वाने के लिए करवाए गए पूजन की सामग्री प्रवाहित करने के लिए पश्चिमी यमुना नहर के किनारे गए थे। उनके नहीं लौटने पर स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह बूड़िया समीप पश्चिमी यमुना नहर किनारे उनकी बाइक मिली। पास में ही चप्पल पड़ी थी। इससे दोनों के नहर में डूबने की आशंका थी।  

पुलिस ने सूचना पर एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों से नहर में तलाश शुरू की। चार दिन से नहर में तलाशी अभियान चला। रविवार को उदय का शव हमीदा हेड से आगे पुल के पास नहर से मिला। यहां पानी के बहाव से शव घटनास्थल से करीब 16 किमी. दूर पहुंच गया।

आसपास के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ व गोताखोरों से शव नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। साथ ही उदय के छोटे भाई आर्यन की नजर में तलाश जारी रखी।

उदय हेयर सैलून पर काम कर परिवार चलाने में अहम जिम्मेदारी संभाल रहा था, वहीं छोटा भाई आर्यन मजदूरी करता था। उदय का शव नहर में मिलने और आर्यन का अभी तक पता नहीं चलने पर घर पर मातम पसरा है। उदय का शव देख मां रेखा सहित स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद से भगवानगढ़ गांव में सनाटा पसर गया। स्वजन अब नहर किनारे आर्यन की तलाश में प्रशासन के साथ खड़े हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475570