search

एयरफोर्स के जवान और उनके पिता पर हमला, घुड़चढ़ी के दौरान साइड मांगने पर हुआ विवाद

LHC0088 1 hour(s) ago views 228
  

प्रतीकात्मक फोटो  



संवाद सूत्र, ऊंचागांव (बुलंदशहर)। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में एक युवक की घुड़चढ़ी के दौरान कार सवार पिता-पुत्र द्वारा साइड मांगने पर विवाद हो गया। घुड़चढ़ी में शामिल युवकों ने कार सवार प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह और उनके पुत्र वायुसेना के जवान प्रथम सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

जितेंद्र सिंह, नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई के निवासी हैं, करियारी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को वे अपने पुत्र के साथ एक सगाई समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहे थे। इस दौरान गांव अमरगढ़ में आकाश शर्मा की बरात जा रही थी और वहां डीजे के साथ घुड़चढ़ी हो रही थी। आरोप है कि घुड़चढ़ी में शामिल लोग शराब पीकर नशे में सड़क पर नाच रहे थे।

जब कार सवारों ने साइड मांगने के लिए हार्न बजाया, तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने लोहे और स्टील की राड, लाठी-डंडे लेकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के दौरान पीड़ित की घड़ी और सोने की चेन भी खो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमले के दौरान अमरगढ़-जहांगीराबाद मार्ग पर 40 मिनट तक जाम लगा रहा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, चार डीजे बजाए जा रहे थे, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अमरगढ़ मार्ग पर एयर फोर्स के जवान और उनके पिता के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धर्मेंद्र, सचिन, सौरभ, विशाल और विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164415