search

एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे वाहन से टकराया ट्रैवलर, कर्नाटक के चालक समेत आठ छात्र घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 904
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। छात्रों को टूर पर अयोध्या लेकर जा रहा ट्रैवलर, चालक को झपकी लगने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र के शहदोई के पास अनियंत्रित हो आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसे में चालक व गाइड समेत आठ छात्र घायल हो गए। जिन्हें औरास सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंतव्य को भेजा गया।

कर्नाटक निवासी ट्रैवलर चालक अर्जुन कर्नाटक के बेलगांव जिला के अरभावी स्थित हार्टिकल्चर कालेज के बीएससी के लगभग 18 छात्र छात्राओं और शिक्षकों को लेकर अयोध्या जा रहा था। तभी सोमवार तड़के लगभग चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र के शहदोई के पास चालक को झपकी लग गई।

ट्रैवलर अनियंत्रित हो आगे चल रहे वाहन में घुस गया। हादसे में ट्रैवलर चालक समेत आठ छात्र घायल हो गए। यूपीडा टीम ने रेस्क्यू शुरू कर घायलों को औरास सीएचसी भेजा। वहां से आठ को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रैवलर को हटवाकर लखनऊ टोल पर खड़ा कराया गया है। अन्य छात्र-छात्राओं को दूसरे वाहन से भेजा गया है। सभी मामूली चोटिल थे।  

घायलों के नाम

चंद्रशेखर, अमित, मनमीत, अनिल कुमार, विशाल, अमित कुमार, अर्जुन सिंह (चालक), दीन (गाइड)।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566