search

दलाई लामा की दीर्घायु के लिए मैक्लोडगंज बौद्ध मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा, तिब्बतियों के नववर्ष लोसर पर खास आयोजन

LHC0088 1 hour(s) ago views 575
  

मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में दलाई लामा।  



जागरण संवाददाता, धर्मशाला। तिब्बती नव वर्ष लोसर के पावन अवसर पर सोमवार को धर्मशाला के मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में दलाई लामा की दीर्घायु के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह आरंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में दलाई लामा स्वयं उपस्थित रहे और हजारों श्रद्धालुओं ने उनके प्रथम दर्शन किए। लोसर को लेकर तिब्बती लोगों में खासा उत्साह रहता है।  
दलाई लामा के दर्शन को मानते हैं शुभ

बता दें कि तिब्बतियों के नव वर्ष लोसर पर दलाई लामा के दर्शन शुभ माने जाते हैं। इसलिए उनके दर्शनों के लिए काफी संख्या में तिब्बती सुमदाय के लोग भी मुख्य बौद्ध मंदिर में मौजूद रहे। धर्म गुरु के दर्शन के लिए तिब्बती लोग उत्साहित रहते हैं।  
तिब्बती समुदाय के लोगों ने किया आयोजन

दलाई लामा की दीर्घायु के लिए यह प्रार्थना सभा के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन उन तिब्बती समुदाय के लोगों द्वारा किया गया, जिन्होंने तिब्बत की आजादी को लेकर कई यातनाएं सहन कीं व एक उनका एक संघर्षपूर्ण जीवन रहा। यह आयोजन पूर्व कैदी ल्हासा ब्वायज स्विटरजरलैंड के सहयोग से किया गया।
धर्म गुरु ने दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर दलाई लामा ने मुख्य बौद्ध मंदिर में उनके लिए आयोजित की गई दीर्घायु प्रार्थना सभा के लिए तिब्बती समुदाय का आभार प्रकट किया व उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया।

यह भी पढ़ें: \“मैक्लोडगंज का नाम हो दलाई लामा तीर्थ स्थल\“, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की धर्म गुरु से मुलाकात के बाद मांग

यह भी पढ़ें: चिंतपूर्णी माता मंदिर में अब कम शुल्क देकर करवा सकेंगे हवन अनुष्ठान, न्यास ने लिया फैसला
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164415