search

गोरखपुर में राप्ती नदी के पास 5 वर्षीय बच्चा लापता, NDRF और डॉग स्क्वायड तलाश में जुटी

Chikheang 1 hour(s) ago views 166
  

एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज। जागरण  



संवाद सूत्र, जसवल बाजार, (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुर्कवलिया गांव निवासी अमरजीत यादव के 5 वर्षीय पुत्र रौनक रविवार शाम करीब 4 बजे घर से बाहर निकला और पास ही स्थित बंधे (तटबंध) पर पहुंच गया। रहस्यमयी परिस्थितियों में बच्चा अचानक गायब हो गया।

परिजनों का शक है कि खेल-कूद के दौरान बच्चा बंधे से फिसलकर निकटवर्ती राप्ती नदी में बह गया होगा। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ टीम, डॉग स्क्वायड (डांग/स्वाट टीम) और स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया। रविवार शाम से ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, जिसमें नदी में गहन तलाशी ली जा रही है।

क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और बताया कि मासूम की तलाश सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है। एनडीआरएफ टीम, डॉग स्क्वायड के साथ-साथ तुर्कवलियां गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- एम्स गोरखपुर की डॉक्टर से डेढ़ किलोमीटर तक दुर्व्यवहार, बैड टच

लगभग 17-18 घंटे बीत जाने के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव बच्चे की सलामती की दुआएं मांग रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम निरंतर प्रयासरत है तथा बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढ निकालने का दावा कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166593