search

Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 5 फिल्मों में हुई भिड़ंत, कमाई में अव्वल निकली ये थ्रिलर

LHC0088 1 hour(s) ago views 868
  

मंडे बॉक्स ऑफिस क्लैश (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड के मौके पर फिल्मों की कमर्शियल परफॉर्मेंस पर हर किसी की नजर बनी रहती है। बीते रविवार को पांच फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर महा क्लैश देखने को मिला, जिनमें कुछ पुरानी और कुछ नई मूवीज शामिल रहीं।

इनमें से कमाई के मामले में चार फिल्में पीछे रहीं और एक मूवी ने धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है, जिसने संडे को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ी।  
इन पांच मूवीज में हुई भिड़ंत

22 फरवरी रविवार को जिन पांच फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत देखने को मिली, उनमें ओ रोमियो, अस्सी, दो दीवाने शहर में, बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 का नाम शामिल रहा। इन सभी फिल्मों ने संडे की छुट्टी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश की और कमाई के मामले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने का भरकस प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- Assi Box Office Day 3: अस्सी का चल गया दांव, संडे को बन गया काम, फिल्म ने छाप लिए मोटे दाम

  

लेकिन इनमें से सिर्फ ओ रोमियो एकमात्र ऐसी फिल्म रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जीत का परचम लहराया और बंपर कलेक्शन करके दिखाया। शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो ने संडे को ठीकठाक कमाई की है।

  

भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप मैच के बावजूद ओ रोमियो ने अपना कमाल दिखाया है और अच्छा कारोबार किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने रविवार को करीब 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। बाकी फिल्मों का हाल कैसा रहा, आइए जानते हैं-


  • ओ रोमियो (O Romeo)- 3.15 करोड़ (रिलीज का 10वां दिन)

  • अस्सी (Assi)- 1.60 करोड़ (रिलीज का तीसरा दिन)

  • दो दीवाने शहर में (Do Deewane Shahar Mein)- 1.45 करोड़ (रिलीज का तीसरा दिन)

  • बॉर्डर 2 (Border 2)- 70 लाख (रिलीज का 31वां दिन)

  • मर्दानी 3 (Mardaani 3)- 65 लाख (रिलीज का 24वां दिन)

नई फिल्में रहीं फेल

लेटेस्ट रिलीज के तौर पर हाल ही में तापसी पन्नू स्टारर अस्सी और मृणाल ठाकुर की दो दीवाने शहर में को रिलीज किया गया है। लेकिन ये दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर बेअसर रही हैं। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि दर्शकों ने इन्हें सिरे खारिज कर दिया है।  

यह भी पढ़ें- शाहिद की O\“Romeo ने संडे को हिलाया बॉक्स ऑफिस, IND vs SA T20 मैच का फिल्म के कलेक्शन पर नहीं पड़ा असर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164529