search

पूर्णिया हवाई अड्डा-जोगबनी बस सेवा शुरू, सीमांचल-नेपाल के यात्रियों को मिलेगा लाभ

LHC0088 1 hour(s) ago views 348
  

पूर्णिया हवाई अड्डा-जोगबनी मार्ग पर बस सेवा शुरू (AI Generated Image)



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार के सिविल विमानन विभाग की पहल पर पूर्णिया हवाई अड्डा और जोगबनी के बीच नियमित बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा 18 फरवरी से संचालित हो रही है। इसका उद्देश्य सीमांचल और नेपाल सीमा क्षेत्र के यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए आसान और सुविधाजनक सड़क परिवहन उपलब्ध कराना है।

इस मार्ग पर फिलहाल दो बसें चलाई जा रही हैं और दो अन्य बसें जल्द ही शुरू की जाएंगी। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पूर्णिया में ऑनलाइन अनुमति के लिए आवेदन किया गया है।

सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि यह कदम सीमांचल और नेपाल के यात्रियों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा। सरकार पूर्णिया हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इससे न केवल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में पूर्णिया हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें तथा दिल्ली, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। नई बस सेवा से अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

बसों का समय इस प्रकार है- पूर्णिया हवाई अड्डे से जोगबनी के लिए सुबह 9.45 बजे और दोपहर 2.45 बजे प्रस्थान। जोगबनी से पूर्णिया हवाई अड्डे के लिए सुबह 6.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे बस उपलब्ध है। यह सेवा हवाई यात्रियों के लिए समयबद्ध और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164670