search

वेस्ट बैंक में इजरायली लोगों ने मस्जिद में लगाई आग, संदिग्धों का तलाश में सेना

Chikheang 1 hour(s) ago views 505
  

मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद आग। (प्रतीकात्मक)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बसने वाले इजरायली लोगों ने सोमवार तड़के एक मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। फलस्तीनी प्राधिकरण के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

टेल सिटी में अबू बक्र अल-सिद्दीक मस्जिद के प्रवेश द्वार से धुआं उठ रहा था। पास ही रहने वाले रामदान ने कहा, सुरक्षा कैमरे के फुटेज में दो लोग गैसोलीन और स्प्रे पेंट की कैन लेकर मस्जिद की ओर जाते और कुछ मिनट बाद भागते नजर आए। धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल वेस्ट बैंक में बसने वालों ने 45 मस्जिदों पर हमला बोला और तोड़फोड़ की।

इजरायली सेना ने कहा कि संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। वह धार्मिक संस्थानों को हुए नुकसान की कड़ी निंदा करती है। फलस्तीनियों का कहना है कि इजरायली अधिकारी यहां बसने वालों पर मुकदमा चलाने या उन्हें हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराने में विफल रहते हैं।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166824