search

देहरादून: सत्तीवाला-बुल्लावाला पुल निर्माण में देरी, कंपनी पर लगा 1.49 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना

deltin33 Yesterday 22:26 views 186
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। सुसवा नदी पर बन रहे सत्तीवाला-बुल्लावाला पुल निर्माण की सुस्त गति पर लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कंपनी पर 1.49 करोड़ रुपये का जुर्माना (लिक्विडेटेड डैमेजेस) लगाया है।

पुल का निर्माण कार्य चार अक्टूबर 2024 को प्रारंभ किया गया था। इसे चार अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना था।

अब तक करीब 50 प्रतिशत ही काम हो पाया है। काम पूरा करने के लिए कंपनी अक्टूबर तक का समय मांग रही थी।

पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग हरिद्वार की देखरेख में आरसीसी डेवलपर्स लिमिटेड मेरठ की ओर से किया जा रहा है।

वर्ल्ड बैंक की ओर से उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस रेजिलियेंस प्रोजेक्ट के तहत पुल निर्माण के लिए 17.58 करोड रुपये की धनराशि दी गई थी।

पूर्व में पुल के डिजाइन को लेकर मतभेद और बाद में विभिन्न कारणों से लगातार इस पुल निर्माण में देरी होती रही।

किसी तरह चार अक्टूबर 2024 में काम शुरू हुआ। उसके बाद भी निर्माण कार्य की गति सुस्त गति से चलती रही। यह सब देखते हुए भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी।

यह भी पढ़ें- UPSC रिजल्ट पर भ्रामक दावों के लिए वाजीराव इंस्टीट्यूट पर 15 लाख का जुर्माना

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने इन पदों पर 100% बधिर अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद करने के फैसला को सही ठहराया, HSSC पर लगाया जुर्माना

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में सफाई को लेकर सख्ती, पालतू कुत्तों के गंदगी करने पर मालिक पर लगेगा तगड़ा जुर्माना   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821