search

हापुड़ में मिलावटी खाद्य तेल की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, जांच टीम ने 32 हजार लीटर ऑयल किया सीज

Chikheang Yesterday 22:26 views 478
  

हापुड़ में मिलावटी खाद्य तेल की फैक्ट्री पर कार्रवाई।



जागरण संवाददाता, हापुड़। जिले से सप्लाई किए जा रहे खाद्य तेलों में मिलावट का मामला कई महीने से चर्चाओं में था। उत्तराखंड सहित कई जिलों में मिले मिलावटी खाद्य तेल का संबंध हापुड़ से मिला था। यह मामला पिछले दिनों विधानसभा में भी जोरशोर से उठाया गया था। वहीं नेपाल से खाद्य तेल मंगवाकर अपने नाम से पैक करने का मामला भी पिछले दिनों चर्चाओं में रहा है।

उसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की रीजनल टीम ने जिले में चार स्थानों पर छापामारी की। खाद्य तेलों में लगातार मिलावट मिलने और शिकायतों के बाद कई जिलों से आई 16 अधिकारियों की टीम ने चार इकाईयों पर छापा मारा।

टीम ने मिलावट और गंदगी सहित अन्य खामियां मिलने पर तीन इकाईयों पर करीब 53.62 लाख रुपये का 32500 लीटर खाद्य तेल सीज कर दिया। इसके अलावा 14 नमूने लिए गए हैं। वहीं, हापुड़ की एक अन्य इकाई पर रात नौ बजे तक भी कार्रवाई जारी रही।

होली से पहले खाद्य तेलों में मिलावट को रोकने के लिए सोमवार को पूरे प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि वान्या पाम ऑयल के तीन नमूने लिए गए हैं। मिलावट के शक पर 6.68 लाख रुपये की कीमत का 5180 लीटर खाद्य तेल सील कर दिया गया। वहीं केएल आयल से सात नमूने लिए गए।

मिलावट के शक और गंदगी मिलने पर 32.22 लाख रुपये की कीमत का 15345 लीटर खाद्य तेल जेएन ऑयल पर सील कियागया। वहां से चार नमूने लिए हैं। मौके पर 14.71 लाख रुपये की कीमत का 11975 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया है।

वहीं, हापुड़ की बड़ी फर्म दिल्ली रोड व गढ़ रोड स्थित रविंद्र ऑयल मिल पर टीम की रात करीब नौ बजे तक भी जारी रही। इसकी कार्रवाई की जानकारी मंगलवार को मिल सकेगी। रविंद्र आयल खाद्य तेल की जिले की सबसे बड़ी फर्म है और लगातार चर्चाओं में रही है।
दो इकाईयों पर दिए गए नोटिस


मेरठ मंडल में पांच इकाईयों में खामियां मिली हैं। इसमें हापुड़ जिले में दो इकाईयों में बड़े स्तर पर लापरवाही मिली है। मिलों के अंदर गंदगी, कर्मचारी बिना ग्लब्स, मास्क और सिर पर बिना कैप के मिले। इसके अलावा तेल की खरीद कहां से की गई है और कहां आपूर्ति हो रही है, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई। पैकिंग में भी गड़बड़ी मिली है। यहां तक कि नेपाल तक से भी तेल का कैंटर मंगाकर अपने ब्रांड के नाम से पैकिंग का मामला सामने आया है। - सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग


यह भी पढ़ें- हापुड़ में 14 साल की किशोरी का अपहरण, गांव के ही तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज


  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166895