search

एचएएल का स्पष्टीकरण: तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ, जमीन पर हुई मामूली तकनीकी खराबी

Chikheang 1 hour(s) ago views 934
  

तेजस पर एचएएल का बयान। (फाइल)






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान तेजस के इस माह की शुरुआत में दुर्घटनाग्रस्त होने की चल रही खबरों के बीच इस स्वदेशी \“लाइट काम्बैट एयरक्राफ्ट\“ की निर्माता हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने अपने प्रतिक्रिया में कहा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह जमीन पर हुई एक मामूली सी तकनीकी खराबी थी और इसकी जांच चल रही है।

एचएएल के प्रवक्ता ने पोस्ट में लिखा- \“आधुनिक लड़ाकू विमानों में तेजस जेट का सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विमान सुरक्षा रिकार्डों में से एक है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत इस प्रकरण की जांच की जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए एचएएल वायु सेना के साथ मिलकर काम कर रहा है।\“

सूत्रों के हवाले से रविवार को खबर आई थी कि वायु सेना का एक तेजस जेट सात फरवरी को एक अग्रिम एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया था। इससे इसके एयरफ्रेम को काफी नुकसान हुआ। हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। फाइटर जेट के पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट किया। विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था।

बता दें कि वायु सेना के पास \“सिंगल-सीटर\“ करीब 30 तेज विमान हैं। तेजस एक सिंगल-इंजन, बहुउद्देश्यीय फाइटर एयरक्राफ्ट है। यह अत्यधिक खतरे वाले हवाई क्षेत्रों में भी बड़ी सुगमता से आपरेशन को अंजाम देने में सक्षम है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166824