search

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, जानिए कब पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ?

deltin33 1 hour(s) ago views 934
दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों से बातचीत के दौरान बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। । सिंगापुर में भारतीय समुदाय से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े हवाईअड्डों में शामिल होगा।  इसी के साथ यहां कई ऐसी सुविधाएं होंगी, जिससे यह काफी हटकर होगा।



भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट



सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, यह एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। उन्होंने इसे यात्रियों और कार्गो दोनों के लिए एक बड़ा एविएशन हब बताया। उनके मुताबिक, यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में देश के सबसे ज़्यादा एयरपोर्ट हैं। जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक बड़ा कदम है। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और राज्य देश-विदेश से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/lucknow-ma-shot-his-father-dead-and-his-dismembered-body-in-blue-drum-article-2374810.html]Lucknow: एक और ब्लू ड्रम कांड! पिता को मारी गोली…शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया, इस बात पर था नाराज
अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/your-money/can-wife-get-husband-salary-details-through-rti-rajasthan-high-court-verdict-on-personal-information-and-maintenance-rights-2374782.html]क्या RTI के जरिए पति की सैलरी जान सकती है पत्नी? हाई कोर्ट ने दिया अहम फैसला
अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:56 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/canadian-pm-mark-carney-to-visit-india-on-february-26-defence-pact-trade-deal-in-focus-article-2374799.html]Mark Carney: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी करेंगे भारत का दौरा, डिफेंस और ट्रेड डील पर रहेगी नजर
अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:03 PM

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा



बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के दौरे पर हैं। सोमवार को, उन्होंने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से बातचीत की। X पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने कहा, “आज सिंगापुर के माननीय विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालकृष्णन के साथ अच्छी बातचीत हुई। कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत उत्तर प्रदेश-सिंगापुर सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई, जिसमें इन्वेस्टमेंट में मदद, इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग, स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल इकॉनमी पार्टनरशिप पर फोकस किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत-सिंगापुर संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।” सीएम योगी आदित्यनाथ 22-24 फरवरी तक सिंगापुर के ऑफिशियल दौरे पर हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475789