search

भिवानी सड़क हादसा: 15 दिन बाद जिंदगी की जंग हारा घायल युवक, उपचार के दौरान मौत

LHC0088 Yesterday 23:26 views 511
  

उपचार के दौरान मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भिवानी। सड़क हादसे में घायल सेक्टर 13 निवासी 25 वर्षीय सचिन की 15 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। सात फरवरी की रात भगत सिंह चौक मार्केट से लौटते समय गीतांजली एन्क्लेव गेट के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। कई अस्पतालों में इलाज के बावजूद सचिन को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 13 पुलिस चौकी को दी शिकायत में सेक्टर 13 निवासी बलबीर सिंह उसका बेटा 25 वर्षीय सचिन सात फरवरी को रात करीब साढ़े नौ बजे घरेलू काम से बाइक पर भगत सिंह चौक पर मार्केट में गया था। उसका बेटा वापस घर लौटने लगा तो किसी अज्ञात वाहन ने गीतांजली एन्क्लेव गेट के पास टक्कर मार दी।

हादसे में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए विद्यानगर के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार करवाया, जहां चिकित्सक ने बताया कि उसे अंदरूनी चोट आई है, जिसके कारण वह बेहोश हो गया था।

स्वजनों ने उसका 10 फरवरी को पीजीआइ रोहतक में उपचार करवाया। जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर 14 फरवरी को मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद 16 फरवरी को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

जहां उपचार के दौरान रविवार को सचिन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक सचिन के पिता बलबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164732