search

गजरौला में सरेआम खूनी खेल: नकाबपोशों ने कैंटीन संचालक के चेहरे पर क्यों दागी गोली? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

LHC0088 1 hour(s) ago views 279
  

प्रती‍कात्‍मक च‍ित्र



संवाद सहयोगी, गजरौला (अमरोहा)। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुमराला में शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाने वाले युवक को बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली 12 बोर के तमंचे से चलाई गई, जिसके छर्रे युवक के चेहरे पर लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

सोमवार रात 9:45 बजे गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ भोला अपनी कैंटीन पर बैठे थे। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने तमंचा निकालकर उन पर फायर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ब्रजघाट की ओर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ने में सफल नहीं हो सके।

घटना बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। स्वजन और घायल ने किसी पुरानी रंजिश से इनकार किया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि कैंटीन पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में हमला किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपितों की पहचान कर घटना का राजफाश किया जाएगा।




यह भी पढ़ें- अमरोहा: जांच में बीडीओ का \“खेल\“ उजागर, शपथ पत्र बदलकर खुद ही फंसे; अब शासन को जाएगी रिपोर्ट!   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164747