search

पंजाब नंबरदार यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर संघर्ष का किया एलान, सरकार को दी ये चेतावनी

deltin33 1 hour(s) ago views 181
  

पंजाब नंबरदार यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर संघर्ष का किया एलान



जागरण संवाददाता, नथाना (बठिंडा)। पंजाब नंबरदार यूनियन, तहसील नथाना की एक जरूरी बैठक सब-तहसील नथाना में तहसील प्रधान नंबरदार मेजर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पंजाब के वरिष्ठ उपप्रधान दर्शन सिंह मालवा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नंबरदार यूनियन के साथ हुई बैठकों में दो महत्वपूर्ण गारंटियां दी गई थीं। उनके अनुसार, नंबरदारों को 5000 रुपये मानदेय देने और पीढ़ी दर पीढ़ी नंबरदारी जारी रखने की गारंटी की गई थी।

दर्शन सिंह मालवा ने बताया कि लगभग चार साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ये गारंटियां अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने मांग की कि आगामी बजट सत्र के दौरान बजट में फंड का प्रावधान कर यूनियन से किए गए वादों को तुरंत पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो पंजाब नंबरदार यूनियन को आने वाले समय में कड़ा संघर्ष शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह लहरा मोहब्बत, सुखविंदर सिंह बज्जोआणा, भगवंत सिंह पूहला, गुरसेवक सिंह माड़ी, गुरजंट सिंह बुर्ज डल्ला, गुरचरण सिंह चक्क बख्तू, मनप्रीत सिंह लहरा मोहब्बत, नवप्रीत सिंह लहरा धूरकोट, सुरजीत सिंह गिद्दड़, हरप्रीत सिंह कल्याण मलका, जगसीर सिंह नाथपुरा, सुखचैन सिंह भैणी, रणजीत सिंह नथाना, कुलवंत सिंह नथाना, बूटा सिंह नाथपुरा, सुरजीत सिंह सेमा कलां, हरबंस सिंह, गुरबचन सिंह, भरपूर सिंह चक्क बख्तू, बेअंत सिंह और रणजीत सिंह बज्जोआणा सहित कई नंबरदार उपस्थित थे।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821