search

गुरुग्राम की सब्जी मंडी में नोटिस का दिखा असर, दुकानदारों ने स्वयं हटाए अतिक्रमण

LHC0088 1 hour(s) ago views 584
  

मार्केट कमेटी की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर दिखने लगा।



सतीश राघव, सोहना। मार्केट कमेटी की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर दिखने लगा है। खुदरा सब्जी विक्रेताओं ने स्वयं अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए हैं। असर सोमवार को नजर आया। अतिक्रमण हटाए जाने से लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण दोबारा न हो, इसके ऊपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सब्जी मंडी में 123 खुदरा विक्रेता हैं। इनसे मार्केट कमेटी किराया वसूलती है। सब्जी विक्रेताओं में कई कई फिट पक्के चबूतरे का निर्माण कर अवैध अतिक्रमण किया हुआ था। इससे सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहकों को भारी दिक्कत होती थी। किसानों को भी परेशानी होती थी। मार्केट कमेटी के कर्मचारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में सब्जी के फड़ पर दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों की शिकायत मिल रही थे।

मौके पर सभी दुकानदारों ने कई-कई फीट अतिक्रमण किया हुआ था। सब्जी मंडी के प्रभारी टेकचंद आहूजा ने मार्केट कमेटी की ओर से नोटिस जारी किया। अतिक्रमण न हटाए जाने पर बूथ यानी फड़ कैंसिल करने ओर विभाग की ओर से नियमानुसार जुर्माना लगाने के फरमान जारी किए गए, जिसका असर सोमवार को देखने को मिला जिन फड़ और बूथ के सामने ग्राहक को खड़े होने के लिए रास्ता बहुत संकीर्ण थे, वही रास्ते कई-कई फीट चौड़े नजर आने लगे हैं।
रेहड़ी वालों पर कब होगी मार्केट कमेटी की सख्ती

सब्जी और अनाज मंडी में चारों ओर करीब 200 रेहड़ी वालों का कब्जा है। इन रेहड़ी वालों पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। मार्केट कमेटी की ओर से अतिक्रमण किए रेहड़ी वालों के खिलाफ मुनादी करवाकर नोटिस दिए गए। पुलिस प्रशासन के सहयोग से कई बार मंडी से बाहर करने का रास्ता दिखाया लेकिन स्थिति जस की तस। इससे साफ है कि रेहड़ी वालों पर कार्रवाई के नाम पर कहीं न कहीं खानापूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा बजट सत्र: रियायती जमीन पर बने अस्पतालों पर सरकार की सख्ती, गरीबों के इलाज की रिपोर्ट न देने पर होगी कार्रवाई   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164762