search

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा में बदला मौसम, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि; कई जिलों में छाए बादल

deltin33 6 hour(s) ago views 642
  

पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा में बदला मौसम। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में सोमवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। इसके प्रभाव से महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी, निजामपुर, रेवाड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

कुछ स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को मौसम में अचानक आए बदलाव का अहसास हुआ। वहीं प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही तो हिसार व आसपास क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही। जिससे गर्मी का अहसास हुआ।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में सक्रिय हुए इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के पूर्वी हिस्से पर एक हल्का चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र विकसित हुआ। इसी तंत्र के प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि हुई। इस मौसम प्रणाली का आंशिक असर हरियाणा के दक्षिणी भागों पर भी पड़ा।
एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि

महेंद्रगढ़ के निजामपुर और नांगल चौधरी क्षेत्र के अमरपुरा, दताल, धौलेड़ा, पवेरा तलोट, टीबा बसी, थलोट, दंचौली, रामकुमारपूरा, रामकुंवरपुरा, बिहारीपुर और नांगल शालु सहित आसपास के गांवों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

नांगल शालु और उसके आसपास एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। रेवाड़ी जिले में भी बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ीं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान पर आंशिक प्रभाव पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल मौसम में हल्की अस्थिरता बनी रह सकती है, हालांकि किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

हालांकि बूंदाबांदी के बावजूद कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में भी अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस व हिसार में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के विभिन्न जिलों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जिला  न्यूनतम  अधिकतम

  • अंबाला - 12.4 - 26.6
  • हिसार - 10.7 - 29.7
  • करनाल - 11.7 - 27.2
  • महेंद्रगढ़ - 12.6 - 28.5
  • भिवानी - 15.0 - 30.7
  • गुरुग्राम - 13.2 - 31.1
  • जींद - 9.4 - 28.0
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476043