झारखंड के रांची में बड़ा विमान हादसा हो गया है। उड़ान भरने के बाद एक प्लेन क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक ये एक एयर एम्बुलेंस था और इसमें सात लोग सवार थे। विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया।
An air ambulance, with seven people (including 2 crew members) on board, crashed in Kasariya Panchayat, Simariya block of Chatra district, in Jharkhand. It was a Redbird Airways Pvt Ltd Beechcraft C90 aircraft VT-AJV operating a medical evacuation (air ambulance) flight on the… pic.twitter.com/tlJKFbKASs — ANI (@ANI) February 23, 2026
रडार से अचानक गायब हुआ विमान
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ranchi-delhi-air-ambulance-crash-news-updates-who-were-on-board-plane-all-7-people-died-dgca-launched-investigation-article-2374825.html]Ranchi Plane Crash: झारखंड एयर एंबुलेंस में कौन-कौन थे सवार? प्लेन क्रैश में सभी 7 लोगों की मौत, DGCA और AAIB ने शुरू की जांच अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 7:24 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/us-supreme-court-ruling-prompts-india-to-reassess-trade-deal-provisions-article-2374808.html]India-US Trade Deal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदला ट्रेड डील का समीकरण, भारत अब कर सकता है ज्यादा छूट की डिमांड अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:54 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/lucknow-ma-shot-his-father-dead-and-his-dismembered-body-in-blue-drum-article-2374810.html]Lucknow: एक और ब्लू ड्रम कांड! पिता को मारी गोली…शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया, इस बात पर था नाराज अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:16 PM
रांची एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी। टेकऑफ के थोड़ी देर बाद एक चार्टर प्लेन रडार से गायब हो गया। अगले स्टेशन से संपर्क स्थापित हुआ, फिर नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया। विमान ने रांची हवाई अड्डे से संपर्क नहीं किया। सभी ज़रूरी SOPs का पालन किया जा रहा है। विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच स्थित घने जंगली और पहाड़ी इलाकों में बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक उस समय इलाके में मौसम अचानक खराब हो गया था।
रांची एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह विमान रांची एयरपोर्ट से नियमित तौर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) उड़ानें चला रहा था। रांची में मौजूद दो एयर एम्बुलेंस में से यह एक था, जिसे रेडबर्ड एयरवेज ऑपरेट करता था। दूसरी एयर एम्बुलेंस का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-RAM है। विमान शाम 7:11 बजे रांची से रवाना हुआ था। करीब 7:34 बजे अटाली के पास उसका संपर्क टूट गया।
उड़ान भरने के बाद विमान का अगले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) स्टेशन से शुरुआती संपर्क हुआ था। इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत कंट्रोल औपचारिक रूप से दूसरे स्टेशन को सौंप दिया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद विमान से संपर्क पूरी तरह टूट गया। रांची एयरपोर्ट से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वाराणसी (VEBN) एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रिकॉर्ड के मुताबिक, तय हैंडओवर के बाद विमान ने वहां से संपर्क नहीं किया।
विमान से संपर्क टूटने के बाद तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया। नियमों के अनुसार रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) को सक्रिय किया गया। राज्य के अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई और खोज व बचाव अभियान (सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन) शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति का पता लगाने के लिए सभी जरूरी और तय प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। संबंधित एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतजार है। |