search

अंबाला में रिसेप्शन पार्टी में खूनी झड़प, युवक के दिल में चाकू घोंपकर हत्या; दो की हालत गंभीर

LHC0088 1 hour(s) ago views 786
  

कैप्शन: सिया वाटिका की पार्किंग में मारपीट करते हुए आरोपित। सौ. इंटरनेट मीडिया






जागरण संवाददाता,अंबाला। सिया वाटिका में शनिवार-रविवार देर रात करीब 12 बजे चल रही रिसेप्शन पार्टी में दुर्गा नगर निवासी 22 वर्षीय सोनू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

दुर्गा नगर के ही 20 वर्षीय भूपिंद्र और शहर के सौंडा निवासी 19 वर्षीय जसराज पर भी सात से आठ आरोपितों ने चाकू से कई वार किए। चाकू दिल के पार हो गया। दूसरे घायल जसराज की हालत समाचार लिखे जाने तक गंभीर बताई जा रही थी। उसका उपचार चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में चल रहा है।

वहीं घायल भूपिंद्र को छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोनू ऑटो चालक था और वह अपने दोस्त जसराज, जोकि वैवाहिक व अन्य आयोजनों में इवेंट प्लानर का काम करता था, के साथ छावनी में रिसेप्शन में शामिल होने के लिए गया था।
जहां झगड़ा हुआ बस वहां खड़ा था युवक

सोनू के दिल और फेफड़ों के आर-पार चाकू होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू घटना से पहले एक बार पार्किंग से बाहर चला गया था। उसके कुछ देर बाद दोबारा जहां झगड़ा हो रहा था तो वह वहां आकर खड़ा हो गया। इस दौरान वह लड़खड़ा रहा था।

छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती भूपिंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वह तो वहां मौके पर खड़ा था, उसे नहीं पता कि किसने और क्यों हमला किया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला

भूपिंद्र की मां ने भी पूरे मामले से अनभिज्ञता जता दी। मामले में कैंट थाना पुलिस ने चंडीगढ़ में भर्ती घायल जसराज के भाई सुखराज की शिकायत पर जटवाड़ गांव निवासी साहिल, कसरेला बराड़ा निवासी सागर और कसरेला निवासी शिवम व अन्य पर हत्या व हत्या के प्रयास व मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियों में सात से आठ आरोपित जसराज से मारपीट कर रहे हैं। सोनू बीच-बचाव करने लगता है तो आरोपित मारपीट करने लगते हैं।

    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164855