search

माता वैष्णो देवी पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय की शुरुआत, श्रद्धालुओं के लिए लॉन्च हुआ ऑनलाइन पोर्टल

Chikheang 2 hour(s) ago views 812
  

कैप्शन: माता वैष्णो देवी पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय की शुरुआत.



संवाद सहयोगी, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय की स्थापना की दिशा में अहम कदम उठाते हुए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है।

यह निर्णय बोर्ड की 76वीं बैठक में लिया था, जिसकी अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने की थी। नया पोर्टल https:/smvdsbimog/#/museum संग्रहालय की अवधारणा, डिजाइन और सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

बोर्ड ने विद्वानों, इतिहासकारों, वास्तुकारों, म्यूजियोलाजिस्ट, आध्यात्मिक साधकों और अन्य क्षेत्र विशेषज्ञों से शोध आधारित सुझाव और प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। प्रस्तावित संग्रहालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज्ञान एवं अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जो दिव्य स्त्री शक्ति और शक्ति परंपरा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक आयामों को तकनीकों के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।
पर्यटकों को मिलेगा ज्ञानवर्धक अनुभव

इसमें डिजिटल इंस्टालेशन, इंटरएक्टिव गैलरी, लाइट-एंड-साउंड शो तथा विषयगत प्रदर्शनियां शामिल होंगी। यह संग्रहालय माता वैष्णो देवी मंदिर के इतिहास, यात्रा के विकास, शक्ति उपासना के दर्शन तथा सनातन धर्म से जुड़ी व्यापक आध्यात्मिक परंपराओं का दस्तावेजीकरण करेगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भक्ति के साथ ज्ञानवर्धक अनुभव भी मिलेगा।

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्या ने बताया कि यह पोर्टल विशेषज्ञों और संस्थानों के लिए एक सहयोगी मंच प्रदान करता है, जहां वे संग्रहालय के लिए शोध, अभिलेखीय संदर्भ और नवाचारी विचार साझा कर सकते हैं। परियोजना में प्रामाणिकता, विद्वतापूर्ण गहराई और आधुनिक प्रस्तुति का संतुलन रखा जाएगा।

    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167117