search

लड्डू होली: सोलह श्रृंगार कर राधा दासी सखी ने बरसाना से नंदभवन पहुंचाया निमंत्रण, घरों में पहुंचा अबीर-गुलाल

deltin33 1 hour(s) ago views 529
  

होली के लिए दिया निमंत्रण।



संवाद सूत्र, बरसाना। सोलह श्रृंगार कर, लंबा घूंघट ओढ़कर जब राधा की सखी को लाडली के महल से होली का निमंत्रण लेकर विदा किया जा रहा था तो वहीं ढोल की थाप पर श्रद्धालु झूम रहे थे। राधा की सखी हड़िया में गुलाल लेकर नंदभवन के लिए रवाना हुई।
वृंदावन की रहने वाली राधा दासी सखी सुबह पहुंचीं

लठामार होली से पूर्व मंगलवार को बरसाना से कान्हा व उसने सखाओं को होली का निमंत्रण जाना था। जिसको लेकर राधारानी की सखी के रूप के राधा दासी सखी वर्षों से जा रही है। वृंदावन की रहने वाली राधा दासी सखी सुबह लाडलीजी मंदिर पहुंचीं है। जहां वो सोलह शृंगार करती हैं। इसके बाद राधारानी से अनुमति लेती है। इस दौरान मंदिर सेवायत द्वारा राधा दासी को हड़िया में गुलाल भरकर देते है। गुलाल के साथ इत्र, बीड़ा, फोआ व प्रसाद भी देते है।

  
लाडली जी मंदिर से नीचे उतर कर रंगीली गली पहुंची हैं

ढोल नगाड़ों के साथ राधा दासी लाडली जी मंदिर से नीचे उतर कर रंगीली गली पहुंची हैं। जहां स्थानीय लोग उसे बड़े भाव के साथ नंदभवन के लिए रवाना करते हैं। इस दौरान राधा दासी के साथ गोपाल सखी भी उनके साथ नंदगांव जाती है। राजस्थान के जयपुर में जन्मीं राधा दासी सखी बताती हैं कि 16 वर्ष कि उम्र में उसने अपना घर परिवार छोड़ दिया और वो वृंदावन आ गई। जहां उनका संर्पक श्यामा सखी से हुआ।
होली का निमंत्रण मिलते ही उमंग में डूबा ब्रज

बरसाना होली का निमंत्रण लेकर आज से 35 साल पहले श्यामा सखी नन्दभवन जाती थी, लेकिन उनके बाद अब मैं होली का निमंत्रण लेकर जा रही हूं। मैं सालभर से इस पल का इंतजार करती हूं कि कब राधारानी का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिले कि कान्हा को होली सन्देश देने नन्दभवन जाए। लंबा घूंघट डालकर लहंगा चुनरी ओढ़कर तथा हड़िया में गुलाल व प्रसाद लेकर जब मैं नन्दभवन पहुंचती हूं तो नन्दगांव के लोग मेरा पूरा आदर−सत्कार करते है। इस सम्मान को पाकर में धन्य हो जाती हूं।

यह भी पढ़ें- लठामार होली: 8 जोन और 14 सेक्टर में बांटा बरसाना, 150 CCTV से निगरानी; महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

यह भी पढ़ें- बरसाना लठामार होली: नई बहुएं सीख रहीं गुर... तीन पीढ़ियों की लाठी, श्रद्धा और नारी शक्ति का संदेश
घर-घर बंटा अबीर और गुलाल

बरसाना से पहुंचा अबीर और गुलाल सबसे पहले कृष्ण बलराम को लगाया गया, जिसके बाद नंदगांव के प्रत्येक घर घर में होली के निमंत्रण को लेकर गुलाल वितरित किया गया। वहीं नंद बाबा मंदिर में बरसाना से पहुंची सखियों का भव्य स्वागत किया गया।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476073