search

Jharkhand Plane Crash: ‘उसे पढ़ाने के लिए खेत बेचा’, झारखंड प्लेन क्रैश में मारे गए डॉक्टर के पिता का छलका दर्द

cy520520 1 hour(s) ago views 1018
Jharkhand Plane Crash: सोमवार रात झारखंड के चतरा जिले में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल थे। यह चार्टर विमान एक एयर एंबुलेंस था, जिसमें 41 साल के मरीज संजय कुमार को ले जाया जा रहा था। उनके साथ डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।



नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, दिल्ली जा रही Beechcraft C90 एयर एम्बुलेंस का कोलकाता से संपर्क और रडार संपर्क टूट गया।



मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है- मृत डॉक्टर के पिता




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/tahawwur-rana-canada-revoke-mumbai-terror-attack-mastermind-terrorist-citizenship-ahead-of-mark-carney-visit-india-article-2375130.html]Tahawwur Rana: आतंकी तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करेगा कनाडा? PM मार्क कार्नी की भारत यात्रा से पहले बड़ा फैसला
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 1:28 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/lucknow-son-murdered-his-father-over-career-dispute-chopped-body-in-front-of-his-sister-storing-in-a-blue-drum-crime-news-article-2375164.html]करियर को लेकर हुई बहस, बेटे ने बाप की कर दी हत्या, बहन के सामने किए टुकड़े, नीले ड्रम में भरे! लखनऊ हुई ऐसी खौफनाक वारदात
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 1:19 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/union-cabinet-likely-to-consider-proposal-to-rename-kerala-as-keralam-chief-minister-vijayan-article-2375136.html]Keralam: केरल का नाम अब होगा \“केरलम\“, केंद्रीय कैबिनेट जल्द दे सकती है प्रस्ताव को मंजूरी
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 1:06 PM

विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें डॉक्टर भी शामिल थे। घटना के बाद उनके व्याकुल पिता ने मीडिया से बात करते हुए अपने बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया। विकास कुमार गुप्ता के पिता ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, “मेरा बेटा डॉक्टर था। उसने मुझे बताया था कि वह मरीजों के साथ दिल्ली जा रहा है, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। मैंने उसे पढ़ाने के लिए अपना खेत बेचा था।”



VIDEO | Chatra, Jharkhand: Father of doctor onboard air ambulance that crashed near Simaria says, “My son was a doctor. He told me he was going to Delhi with patients, but later I learned the aircraft had crashed and my son is no more. I sold my farmland to educate him.“ (Full… pic.twitter.com/yXx5OobsL1 — Press Trust of India (@PTI_News) February 24, 2026








रांची के देवकमल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के CEO ने भी विमान दुर्घटना में डॉक्टर की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए डॉ. अनंत सिन्हा ने कहा, “दुर्भाग्यवश, हमें विमान दुर्घटना की खबर मिली... डॉ. विकास गुप्ता हमारे करीबी थे, दुर्भाग्य से उनका भी निधन हो गया...”



अस्पताल के CEO ने बताया कि विमान में सवार मरीज संजय कुमार ICU में इलाज करा रहे थे और 60% जल गए थे। सिन्हा ने आगे कहा, “हमने उन्हें ICU में रखा... कुछ परिजनों ने सुझाव दिया कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें विदेश ले जाया जाए... उन्होंने बातचीत की और एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की...”



हादसे में मारे गए अन्य लोगों की पहचान हुई



इस हादसे में मारे गए अन्य लोगों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।



दुर्घटना के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ अधिकारियों ने अब तक यह संकेत दिया है कि खराब मौसम और आंधी-तूफान इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।



यह एयर एम्बुलेंस दिल्ली स्थित रेडबर्ड एयरवेज द्वारा संचालित थी, जिसका टेल नंबर VT-AJV था। वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में कोलकाता के रडार से इसका संपर्क टूट गया और कुछ ही समय बाद झारखंड के सिमरिया के एक जंगल में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।



यह भी पढ़ें: Pawan Hans Helicopter Crash: पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरते ही समुद्र में गिरा पवन हंस हेलीकॉप्टर, सभी 7 लोग सुरक्षित
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162580