search

सिंहेश्वर धाम और मधेपुरा को मिलेगी जाम से राहत, नए बाईपास का DPR 28 फरवरी तक होगा तैयार

LHC0088 1 hour(s) ago views 902
  

नए बाईपास का DPR 28 फरवरी तक होगा तैयार (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, मधेपुरा। सिंहेश्वर धाम को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मधेपुरा से सिंहेश्वर 11.272 किमी लंबी बाईपास निर्माण को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। एनएच 106 पर माणिकपुर चौक व बुढ़ावे के बीच नए बाईपास के एलाइनमेंट को क्रेंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है।

10 मीटर चौड़ी सड़क व दोनों किनारे दो मीटर का फ्लैंक बनाने के लिए 24 मीटर चौड़ाई में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए अयोनिजा कंस्ट्रक्शन को स्वाइल टेस्टिंग, सर्वे व डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। 28 फरवरी तक डीपीआर भी तैयार हो जाएगा।
बुढ़ावे से माणिकपुर चौक तक बनेगा नया बाईपास:

केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में एनएच 106 से सिंहेश्वर के बुढ़ावे के समीप से बाईपास को रामपट्टी, गौरीपुर, मंसूरी टोला, मेडिकल कालेज के बगल से होते हुए मधेपुरा के समीप माणिकपुर चौक पर कनेक्ट किया जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, एनएच 106 के इस नए एलाइनमेंट को गत दिनों दिल्ली में हुई केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में स्वीकृति में दी गई है।

एनएच के कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र पाठक के अुनसार केंद्र सरकार की स्वीकृति का अधिकारिक पत्र नहीं मिला है। लेकिन सर्वे व डीपीआर का काम शुरू हो चुका है। इस महीने के अंत तक डीपीआर तैयार हो जाने की संभावना है।
सिंहेश्वर धाम के साथ-साथ जिला मुख्यालय को भी जाम से मिलेगी मुक्ति:

दरअसल, वीरपुर-बिहपुर एनएच 106 सिंहेश्वर धाम में मुख्य बाजार से होकर गुजरती है। बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर के ठीक बगल से गुजर रही एनएच 106 पर रोजाना जाम की समस्या बन रही है।इससे निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू की थी।

इसके लिए उप विकास आयुक्त अनिल बसाक की अध्यक्षता में गठित कमेटी में शामिल एनएच के कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र पाठक, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमान आदि ने मिलकर इसका प्रस्ताव तैयार किया। जिसमें सिंहेश्वर धाम के साथ-साथ जिला मुख्यालय को भी जाम से मुक्त करने की दिशा में एनएच 106 का नया एलाइनमेंट तैयार करने की रूपरेखा तय कर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया।

इस नए बाईपास के निर्माण से सिंहेश्वर धाम के साथ-साथ जिला मुख्यालय को भी जाम से मुक्ति मिल जाएगी। बड़ी वाहन माणिकपुर चौक से सीधे बुढ़ावे को पार करते हुए वीरपुर की ओर निकल जाएगी।
औसतन 24 मीटर चौड़ाई में जमीन का होगा अधिग्रहण:

कार्यपालक अभियंता के अनुसार मधेपुरा के माणिकपुर चौक से सिंहेश्वर के बुढ़ावे तक बाईपास निर्माण के लिए 24 मीटर चौड़ाई में जमीन अधिग्रहण किया जाना है। इसमें 10 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी, साथ ही दोनों किनारे एक-एक मीटर चौड़ी पेवर शोल्डर बनाया जाएगा।

बाईपास के दोनों कनेक्टिंग प्वाइंट पर 24 मीटर से अधिक चौड़ाई में जमीन की आवश्यकता होगी। साथ ही 11.272 किमी लंबी बाईपास के बीच में एक या दो स्टॉप बनाए जाएंगे, इसके लिए सड़क को अधिक चौड़ी करने की जरूरत होगी।

साथ ही 11.272 किमी लंबी एलाइनमेंट के बीच आने वाली सभी कनेक्टिंग सड़कों का अंडरपास बनाया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति नहीं बने। 6-7 की संख्या में या इससे अधिक अंडर पास भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक बड़ा पुल का निर्माण होगा।


कम से कम घर व मकान की हानि का ध्यान रखते हुए सिंहेश्वर धाम और जिला मुख्यालय को जाम से मुक्ति के लिए एनएच के कार्यपालक अभियंता के द्वारा बाईपास निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार कर केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। टेंडर के माध्यम से चयनित एजेंसी के द्वारा सर्वे के साथ-साथ डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। - अभिषेक रंजन, जिलाधिकारी, मधेपुरा
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165008