search

दिल्ली में मामूली क्रिकेट विवाद बना जानलेवा, 15 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

deltin33 1 hour(s) ago views 844
  

क्रिकेट के विवाद में 15 साल के किशोर की जान गई। (AI Generated Image)



मुकेश ठाकुर, पश्चिमी दिल्ली। तिलक नगर में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन किशोरों को पकड़ लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 फरवरी की शाम करीब 7:22 बजे की है। तिलक नगर स्थित वुडलैंड पार्क में एक 12 वर्षीय नाबालिग और 15 वर्षीय पीड़ित के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

पार्क में हुए झगड़े के बाद 12 वर्षीय नाबालिग अपने घर पहुंचा और उसने पूरी बात अपने दो चचेरे भाइयों (जिनकी उम्र 13 और 17 वर्ष है) को बताई। इसके बाद तीनों नाबालिग मिलकर पीड़ित नाबालिग को ढूंढने निकले।
हमले में गई जान

शाम 7:22 बजे के करीब, तीनों ने पीड़ित को घेर लिया और उनके बीच फिर से मारपीट हुई। डीसीपी (पश्चिम) ने बताया कि हाथापाई के दौरान पीड़ित के सिर और गर्दन पर जोरदार प्रहार किए गए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

आनन-फानन में उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे \“मृत घोषित\“ कर दिया।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में लगी आग, गार्ड की जलकर मौत   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476106