search

हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत गरीबों के इलाज के बदले सरकार ने निजी अस्पतालों को चुकाए 3705 करोड़ रुपये

Chikheang 1 hour(s) ago views 519
  



राज्य ब्यूरो, पंचकूला। जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदायिनी बनी आयुष्मान योजना के तहत हरियाणा के 26,44,373 लोगों ने लाभ उठाया है। विधाइलाज के सरकार की ओर से 3705.38 करोड़ की रकम का भुगतान किया है।  

सवाल डबवाली से इनेलो के विधायक आदित्य देवीलाल की ओर से किया गया था। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री ने पैनल में सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों की संख्या लाभ लेने वाले मरीजों की संख्या तथा सही तरीके से योजना को लागू नहीं करने वाले अस्पतालों की संख्या पूछी थी।

जिसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री से सदन के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 से 26 तक सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों की संख्या 875 है। योजना को लेकर फर्जीवाड़ा करने वाले 42 प्राइवेट अस्पताल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें पैनल से हटा दिया गया।

दो अस्पताल संचालकों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। अन्य अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर फर्जी मरीज तथा इलाज करने के आरोप में नोटिस देकर जुर्माना लगाने के अलावा गलत तरीके से ली गई रकम भी वसूली की गई है।    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167159