search

वाराणसी में बरेका महाप्रबंधक ने कार्यशाला में देखी गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता पर दिया जोर

cy520520 5 hour(s) ago views 652
  

वाराणसी बरेका में महाप्रबंधक ने परखी गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने मंगलवार को कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंजन निर्माण की बारीकियों को समझते हुए उत्पादन प्रक्रिया में नवाचार और मानक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने विभिन्न सेक्‍शन का जायजा लिया और उनके मूल्यांकन में शामिल हुए। लोको फ्रेम शॉप एवं असेंबली शॉप में उन्होंने निर्माण की प्रारंभिक अवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद लोको टेस्ट शॉप में इंजनों की टेस्टिंग प्रक्रिया और उनकी सुरक्षा मानकों की जाँच की। ट्रक मशीन शॉप में उन्होंने तकनीकी बारीकियों और मशीनरी की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया।

महाप्रबंधक का दौरा दक्षता और गुणवत्ता पर केंद्रित रहा। उन्होंने लोको निर्माण प्रक्रिया का गहराई से अवलोकन करते हुए तकनीकी दक्षता और कार्य निष्पादन क्षमता की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे की गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। महाप्रबंधक ने मौके पर मौजूद विभागाध्यक्षों को सुधारात्मक कदम उठाने और उत्पादन की गति के साथ-साथ उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आशुतोष पंत ने कहा कि गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता को प्राथमिकता देना आवश्यक है, ताकि बरेका की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों में नवाचार लाने के लिए प्रेरित हों और गुणवत्ता के मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करें।

इस निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कर्मचारियों के साथ संवाद भी किया और उनके सुझावों को सुनने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की भागीदारी और उनके विचारों का सम्मान करना आवश्यक है, जिससे कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बने।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162730