search

लखनऊ-गोरखपुर रूट की ट्रेनें 8-8 घंटे तक पटरियों पर क्यों खड़ी रहीं? यात्रियों की हुई हालत खराब

LHC0088 2 hour(s) ago views 832
  

लखनऊ-गोरखपुर रूट की ट्रेनें 8-8 घंटे तक पटरियों पर क्यों खड़ी रहीं? - प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड की ट्रेनों के यात्री सोमवार को परेशान हो गए। यह ट्रेनें पटरियों की मरम्मत के कारण रूट बदलने से प्रभावित रहीं। यात्री स्टेशनों पर ही अपनी लेटलतीफ ट्रेनाें का इंतजार करते रहे।

ट्रेन 01079 स्पेशल मुंबई से 6:17 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। यहां से रवाना होकर ट्रेन गोरखपुर पहुंचने तक 8:30 घंटे लेट हो गई। इस रेक को ही गोरखपुर से लौटना था। गोरखपुर से ट्रेन 01080 समय से 5:15 घंटे की देरी से रवाना हुई।

ट्रेन 15078 गोमतीनगर-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह 10:36 बजे छह मिनट की देरी से रवाना हुई तो इसे गोंडा से गोरखपुर के बीच डाइवर्ट कर दिया गया। यह ट्रेन गोरखपुर पहुंचने तक 4:40 घंटे लेट हुई। यात्री जगन्नाथ सरन ने इसकी शिकायत की।

रेलवे ने बताया कि गोंडा-बस्ती-गोरखपुर सेक्शन पर परटियों की मरम्मत के चलते ट्रेन डाइवर्ट कर दी गई। ट्रेन 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल को कानपुर से लखनऊ पहुंचने में 4:26 घंटे लग गए। यह ट्रेन कानपुर से सुबह 9:36 बजे चलकर लखनऊ दोपहर 2:02 बजे पहुंच सकी।

वहीं ,01079 स्पेशल मुंबई से लखनऊ 6:17 घंटे की देरी से आयी। यह ट्रेन गोरखपुर पहुंचने तक 8:36 घंटे लेट हुई। इसी तरह 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ऐशबाग से 2:55 घंटे की देरी से रवाना होकर गोरखपुर पहुचने तक छह घंटे प्रभावित हो गई।

इंजन फेल
नाहरलागुन से लखनऊ आ रही ट्रेन 22411 अरुणाचल एक्सप्रेस का इंजन करनैलगंज स्टेशन के पास फेल हो गया। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को लखनऊ की ओर रवाना किया गया। इस कारण ट्रेन तीन घंटे तक खड़ी रही। यह ट्रेन लखनऊ सुबह चार की जगह 7:25 बजे पहुंची।

यह भी पढ़ें- होली और खाटूश्याम मेले पर रेल का तोहफा, नारनौल-महेंद्रगढ़ रूट पर स्पेशल ट्रेनों का विस्तार   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165074