search

बलरामपुर में लाइनमैन की पत्नी ने अवर अभियंता को पीटा, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

cy520520 1 hour(s) ago views 82
  



जागरण संवाददाता, बलरामपुर। हरैया सतघरवा स्थित चौधरीडीह चौराहा पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब लाइनमैन की पत्नी ने बिजली विभाग के अवर अभियंता की सरेआम पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जेई अजीत कुमार सिंह ने थाना में तहरीर दी है।

बताया जाता है कि अवर अभियंता के कार्य व्यवहार को लेकर क्षेत्र के लोगों मे काफी नाराजगी थी। कुछ माह पूर्व मणिपुर क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने जेई को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। बीते दिनों कुकुरभुकवा कैसरगंज चौराहा पर भी कथित रूप से जेई के साथ हाथापाई की घटना सामने आई थी, जिसमें कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

फिलहाल, चौधरीडीह चौराहे पर महिला द्वारा जेई की पिटाई की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, घटना के पीछे के वास्तवित कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162676