search

Chatra Air Ambulance Crash: सिवान के 24 वर्षीय पारा मेडिकल कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम

deltin33 1 hour(s) ago views 270
  

हादसे की खबर म‍िलते ही घर बंद कर परिवार के सदस्‍य गए रांची। जागरण  



संवाद सूत्र, रघुनाथपुर (सिवान)। झारखंड के चतरा जिले के घने जंगल में सोमवार अपराह्न हुए एयर एम्बुलेंस विमान हादसे में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के भांटी गांव निवासी 24 वर्षीय पारा मेडिकल कर्मी सचिन कुमार मिश्रा की मौत हो गई।

जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। नानी की आंखें आंसुओं से भर गईं और रोने-बिलखने की आवाज से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने में जुट गए।

मंगलवार की सुबह वृद्ध नानी घर में ताला बंद कर पटना के लिए रवाना हो गईं। इस हादसे की खबर फैलते ही गांव सहित पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि सोमवार अपराह्न करीब सात बजे चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू पंचायत के पास जंगल में एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में पारा मेडिकल कर्मियों की भी मौत हुई, जिनमें सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे। विमान ने झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें- Chatra Air Ambulance Crash: झारखंड में हादसा; बिहार में शोक, औरंगाबाद के डॉक्‍टर की भी गई जान
झारखंड के लिए रवाना हुआ परिवार

सचिन के बड़े भाई विनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सभी सदस्य झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं।

सचिन पिछले तीन वर्षों से एयर एम्बुलेंस सेवा से जुड़े थे। दो माह पूर्व ही उन्होंने पुरानी कंपनी छोड़कर नई एयर एम्बुलेंस सेवा में योगदान दिया था।
ननिहाल में हुआ था पालन-पोषण

परिवार के अनुसार, सचिन के पिता जितेंद्र मिश्रा का निधन करीब 15 वर्ष पूर्व हो चुका है। वह चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर थे।

मूल रूप से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेलकथू गांव के निवासी सचिन का पालन-पोषण ननिहाल, भांटी गांव में हुआ था। यहीं उनकी पढ़ाई-लिखाई भी पूरी हुई।

वर्तमान में पूरा परिवार पटना में रह रहा है। सचिन के मामा रवि पांडेय, रौशन पांडेय और दिनेश पांडेय हैं। समाचार प्रेषण तक शव घर नहीं पहुंच सका था।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476178