search

CBSE Board Exam 2026: थ्योरी पेपर्स में ही मिलेगा पुनर्मूल्यांकन का मौका, प्रैक्टिकल में नहीं बदलेंगे मार्क्स, CBSE का एलान

cy520520 3 hour(s) ago views 347
  

CBSE Board Exam 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड 10th 12th परीक्षाओं में भाग ले रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से छात्रों के लिए जानकारी साझा की गई है कि कोई भी स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए दोबारा पुनर्मूल्यांकन नहीं करवा सकेंगे।
अगर छात्र चाहेंगे तो वे केवल थ्योरी पेपर के लिए री-एसेसमेंट करवा सकेंगे। केवल लिखित परीक्षाओं के मार्क्स में ही संभावना है, किसी भी प्रकार से प्रैक्टिकल मार्क्स में बदलाव संभव नहीं होगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद री-एसेसमेंट के लिए आवेदन होंगे स्टार्ट

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10th 12th का रिजल्ट मई माह में जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को बोर्ड की ओर से री-एसेसमेंट का मौका दिया जायेगा। हालांकि, पुनर्मूल्यांकन के लिए स्टूडेंट्स को आवेदन करना होगा।
प्रैक्टिकल एवं थ्योरी दोनों में ही प्राप्त करने होते हैं पासिंग मार्क्स

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल एवं थ्योरी दोनों ही परीक्षाओं में अलग अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अगर कोई छात्र प्रैक्टिकल में फेल हो जाता है और थ्योरी में उसे पासिंग मार्क्स मिल जाते हैं तो उसे उस विषय में फेल घोषित किया जायेगा।

  
4 अप्रैल तक होना है एग्जाम

सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षा जो 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक करवाया जायेगा। टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 46 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: फिजिक्स पेपर को लेकर टीचर ने दर्ज की PIL, प्रश्नपत्रों के कठिनाई के स्तर पर उठाया सवाल   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162730