search

लोड बढ़ते ही फुंकने लगे ट्रांसफार्मर, ब‍िजली व‍िभाग की तैयारी पर भारी पड़ने लगा मौसम

LHC0088 1 hour(s) ago views 312
  

वाराणसी में गर्मी से पहले ही बिजली विभाग की तैयारी धड़ाम, लोड बढ़ते ही फुंकने लगे ट्रांसफार्मर।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। ब‍िजली व‍िभाग की तैयार‍ियां इस बार भी धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही लोड बढ़ने लगा है और ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। दो द‍िन पूर्व नई सड़क क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंंका था अब चेतगंज में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ब‍िजली व‍िभाग की तैयार‍ियां धरातल से परे नजर आने लगी हैं।

ब‍िजली व‍िभाग के दावों के व‍िपरीत लोड संभालने का ज‍िम्‍मा ल‍िए ट्रांसफार्मर सर्द‍ियों के व‍िदायी के दौर में ही हांफने लगे हैं। सप्‍ताह भर में दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग की वजह से व‍िभागीय तैयार‍ियां गर्मी के पहले ही धुआं धुआं होने लगी हैं। सर्द‍ियों का दौर बीतने का समय चल रहा है और घरों में पंखा और एसी शुरू होने के साथ ही कूलर भी साफ होने लगे हैं। ऐसे में लोड बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में चेतगंज क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने की घटना सामने आने के साथ ही फायर ब्र‍िगेड की भी दुश्‍वार‍ियां बढ़ने लगी हैं।      

चेतगंज थाना क्षेत्र के राम कटोरा स्थित विराट कंपलेक्स के पास मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़ताल मच गई क्षेत्रीय लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया क‍ि शार्ट सर्किट से आग लगी है, किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165152