search

HDFC बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट; प्रेम-प्रसंग की आशंका

LHC0088 3 hour(s) ago views 763
  

एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में थाना क्षेत्र के रोशनपुरा स्थित घर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक गुरुग्राम के सेक्टर-66 स्थित एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर था। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता पाया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है।
एचडीएफसी बैंक में थे असिस्टेंट मैनेजर

मृतक युवक की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रेड़ा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय शैलेंद्र कुमार द्विवेदी के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार, इनके चाचा राधे कृष्ण भी गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी हैं। दोनों रोशनपुरा स्थित किराये के घर में साथ रहते थे। शैलेंद्र यहां करीब पांच महीनों से एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थे।
सुसाइड नोट नहीं मिला

सोमवार को बैंक के सहकर्मी ने कई बार शैलेंद्र को फोन किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ। रात में जब चाचा कमरे पर पहुंचे तो शैलेंद्र को फंदे पर लटका पाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस ने कहा कि घटनास्थल की जांच के दौरान कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला।
प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

शहर थाना पुलिस ने बताया कि चाचा से जब जानकारी ली गई तब उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले शैलेंद्र ने उनसे किसी लड़की के बारे में चर्चा की थी। शैलेंद्र उन्हें उस लड़की की कुंडली दिखाना चाहते थे। इसके बाद क्या हुआ, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165215