search

अमृतसर के को-पायलट की झारखंड प्लेन क्रैश में मौत: 300 घंटे की उड़ान का था अनुभव, अपने पीछे छोड़ गए 4 महीने का बेटा

LHC0088 1 hour(s) ago views 817
  

अमृतसर के को-पायलट स्वराजदीप सिंह की एयर एंबुलेंस हादसे में मौत (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, अमृतसर। झारखंड के रांची में एक मरीज को एयरलिफ्ट करके दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार रात चतरा इलाके में क्रैश हो गई। इस हादसे में मरीज समेत सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें अमृतसर के को-पायलट स्वराजदीप सिंह भी शामिल थे।

को-पायलट स्वराजदीप सिंह सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर इलाके के रहने वाले थे। जैसे ही उनके परिवार के लोगों को स्वराजदीप सिंह की मौत का पता चला, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हो चुका है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि स्वराजदीप सिंह को बचपन से ही हवाई जहाज उड़ाने का शौक था। वह बचपन से ही हवाई जहाज जैसे खिलौने खरीदता था। बड़े होकर उन्होंने अपने सपने को साकर किया और पढ़-लिखकर पायलट बने। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका चार महीने का बेटा भी है।

स्वराजदीप सिंह अपने दादा साहिब सिंह और पिता अमरीक सिंह से काफी प्यार करते थे। स्वराजदीप दो दिन पहले ही उड़ान के लिए घर से निकले थे, लेकिन परिवार को यह पता नहीं था कि वह फिर लौटकर नहीं आएंगे।

स्वराजदीप सिंह को तीन सौ से ज्यादा घंटों की उड़ान का अनुभव था। रिश्तेदार रंजीत सिंह ने बताया कि घटना से दो घंटे पहले ही उनकी बात हुई थी। स्वराजदीप सिंह का शव बुधवार को उनके आवास लाया जाएगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165185