search

हमीरपुर में एक चोर ऐसा भी... महिला के चुराता था अंडरगारमेंट्स, गिरफ्तार हुआ तो सच सामने आने पर सब हैरान

deltin33 1 hour(s) ago views 796
  



संवाद सहयोगी, सुमेरपुर (हमीरपुर)। आपने चोरियां तो कई तरह की देखी या सुनी होंगी, लेकिन सायद ऐसे चोर की कहानी नहीं सुनी होगी। महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाले इस चोर ने कस्बे में हलचल मचा दी है। जिसे महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामला सुमेरपुर कस्बा के इमिलिया थोक का है, जहां बीती सोमवार की रात एक घर में घुसकर एक चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें उसने पहले तो महिला के अंडरगारमेंट्स चुराए और फिर घर में रखे 10 हजार रुपये नगद भी। रात में चोरी की भनक लगने पर गृहस्वामी को हुई तो उन्होंने देखा की एक युवक उनके घर से चोरी करके छत से कूद कर भाग गया है।

महिला ने मंगलवार की घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। महिला के अनुसार काफी समय से उनके घर से अंडरगारमेंट्स चोरी हो रहे थे, लेकिन समझ नहीं आ रहा था चोरी कौन कर रहा है। इस कारण कई बार घर व मुहल्ले की महिलाओं से झगड़ा तक हुए। लेकिन इस अजीब चोर की जानकारी सोमवार की रात हुई। जिसकी पहचान मुहल्ले के ही प्रवेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP के हमीरपुर 24 ग्रामीण मार्गों की सुधरेगें हालत, 3.27 करोड़ रुपये से होगी मरम्मत

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ‘Tiger’ की दहशत! रातभर जागते रहे ग्रामीण, जंगल में चला सर्च ऑपरेशन

यह भी पढ़ें- हमीरपुर मवई हत्याकांड में कोर्ट का फैसला: पिता-पुत्रों समेत पांच को आजीवन कारावास

यह भी पढ़ें- सुहागरात पर दुल्हन की जिद: दूल्हे संग रहने से इनकार, प्रेमी के साथ जाने की बात से मचा हड़कंप   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476247