search

सांसद संजय झा बने भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री संघ के अध्यक्ष, कई अन्य सांसदों को भी मिली जिम्मेदारी

cy520520 1 hour(s) ago views 574
  



राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य संजय झा को भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार जताया है।

वहीं भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी को भारत-स्विटजरलैंड संसदीय मैत्री संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। नवादा के सांसद विवेक ठाकुर भारत-त्रिनिनाद संसदीय मैत्री संघ के अध्यक्ष बनाए गए हैं। मनोज तिवारी को सूरीनाम भारत मैत्री संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।

राजद के राज्यसभा सदस्य प्रेम गुप्ता भारत-केन्या संसदीय मैत्री संघ के अध्यक्ष बनाए गए हैं। देवेशचंद्र ठाकुर भारत-इरान संसदीय मैत्री संघ के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा व शांभवी चौधरी को मेक्सिको भारत संसदीय मैत्री संघ का सदस्य बनाया गया है। गोपाल जी ठाकुर को भारत-बाल्टिक संसदीय मैत्री संघ का सदस्य बनाया गया है।

वीणा देवी को अल्जीरिया-भारत मैत्री संघ में सदस्य. बनाया गया है। राजद के राज्य सभा सदस्य संजय यादव क्यूबा-भारत संसदीय मैत्री संघ के सदस्य बनाए गए हैं। सांसद प्रदीप कुमार सिंह को ओमान-भारत मैत्री संसदीय संघ का सदस्य बनाया गया है। जदयू सांसद आलोक कुमार सुमन भारत-आस्ट्रिया संसदीय मैत्री संघ का सदस्य बनाया गया है।

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भारत-सउदिया मैत्री संघ के सदस्य बनाए गए हैं। इजरायल-भारत संसदीय मैत्री संघ का अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद को बनाया गया है। सुनील कुमार को इजरायल वाले संघ में सदस्य के रूप में रखा गया है। अजय मंडल को त्रिनिनाद-टाेबैगो वाली कमेटी में सदस्य के रूप में जगह मिली है।

संजय झा ने कहा कि ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में भारत और जर्मनी का काफी पुराना संबंध रहा है। प्रसिद्ध जर्मन विद्वान मैक्समूलर ने भारतीय धर्म ग्र्ंथों का संस्कृत में गहन अध्ययन करने के पश्चात उन्हें दुनिया से अवगत कराया।

भारत एवं जर्मनी के सांसदों की मित्रता और दोनों देशों के ऐतिहासिक सामरिक संबंधों को नयी ऊंचाई पर पहुंचाने की दिशा में इस जिम्मेवारी का निर्वहन करने में उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति होगी।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162894