search

अश्लील कंटेंट पर कार्रवाई, सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफार्मों को किया ब्लॉक

LHC0088 3 hour(s) ago views 139
  

अश्लील कंटेंट पर कार्रवाई, सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफार्मों को किया ब्लॉक (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले पांच ओटीटी प्लेटफार्मों को मंगलवार को ब्लॉक कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए मूडएक्सवीआइपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू नाम के पांच ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लाक करने का निर्देश दिया है।

ये नियम सार्वजनिक शालीनता बनाए रखने, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और डिजिटल प्लेटफार्मों पर नैतिक पत्रकारिता प्रथाओं को लागू करने के उद्देश्य से के उद्देश्य से बनाए गए हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के अनुरूप यह कार्रवाई की गई है जो सरकार को विभिन्न कारणों से ऑनलाइन कंटेंट को ब्लाक करने का अधिकार देती है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165355