search

हवाई सफर का नया हब: भूल जाइए लंबा रास्ता! बरेली में यहाँ बनेगा नया हेलीपैड, चार धाम यात्रा होगी आसान

deltin33 1 hour(s) ago views 637
  

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने पहुंचे बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए., साथ में अन्य अधिकारी। सौ. बीडीए



नीलेश प्रताप सिंह, बरेली। नाथनगरी बरेली से चार धाम की हवाई यात्रा की सुविधा को सुलभ बनाने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) फिर से अग्रणी भूमिका में आ गया है। बीडीए ने चार धाम की हवाई यात्रा के लिए हेलीपैड निर्माण को चल रही भूमि की खोजबीन प्रक्रिया में आगे आते हुए ग्रेटर बरेली में भूमि उपलब्ध कराने का दावा किया है।

इसके लिए ग्रेटर बरेली में प्रस्तावित ‘द विलेज बाक्स’ के बगल तीन एकड़ भूमि चिह्रित कर ली गई है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी एक माह में हेलीपैड निर्माण पूर्ण कर संचालन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन बढ़ाने के लिए नाथ कारिडोर परियोजना के तहत सातों नाथ मंदिरों का कायाकल्प किया जा रहा है।

साथ ही रामगंगा नगर आवासीय योजना में भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास काल और ग्रेटर बरेली में रुद्रावनम पार्क में भगवान शिव को समर्पित पार्क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही अन्य लीलौर झील समेत अन्य पर्यटन स्थलों का विकास तेजी से किया जा रहा है। इन सबके बीच प्रशासन ने बरेली से चार धाम यात्रा के साथ अन्य शहर व राज्यों के लिए हवाई यात्रा को लेकर प्रयास शुरू किया है।

इसके लिए पहले चरण में हेलीपैड निर्माण की कवायद चल रही है। इसके लिए सोमवार को बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ भूमि का चिह्राकन कर लिया है। उपाध्यक्ष के अनुसार दो-तीन कंपनियों ने चार धाम यात्रा के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराने को हामी भरी है।

बताया कि हेलीपैड निर्माण के बाद संचालन की जिम्मेदारी किसी एक एजेंसी को दी जाएगी, जिसके साथ शुरूआत में एक या दो वर्ष का करार किया जाएगा। इसके जरिए बीडीए को राजस्व की प्राप्ति होगी और शहर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।




यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दून एक्सप्रेस और हावड़ा मेल समेत कई ट्रेनें 3 घंटे तक होंगी लेट, जानें वजह   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476459